
संसार में जो जीव आया है उसका अंत निश्चित है। पुराणों के अनुसार यह व्यक्ति की आदतो पर निर्भर करता है की वह अपनी उम्र कम और अधिक कर सकता है। इस लेख में कुछ ऐसी आदतों का वर्णन किया जा रहा है जो शास्त्रों और वास्तु के अनुसार सही नहीं है। उन्हें करने से उम्र घटती है। सबसे बड़ी बात है की मृत्यु के देव यमराज को ऐसे काम करने वाला व्यक्ति बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। वो उसकी उम्र कम कर देते हैं। देखें कौन से हैं वो काम आप तो नहीं कर रहे-
* महाभारत के अनुशासन पर्व अनुसार भोजन करते हुए पढ़ना नहीं चाहिए।

* वास्तुशास्त्रियों का मानना है की मुख्य द्वार के सामने पैर करके नहीं सोना चाहिए।

* दिन के किसी भी समय महिला और पुरुष को मैथुन नहीं करना चाहिए।

* भोजन करते समय बीच में उठना नहीं चाहिए और न ही जूठे मुंह उठ कर फिर आकर खाना चाहिए।

* महाभारत के अनुशासन पर्व में कहा गया है मंगलवार और शनिवार को बाल और नाख़ून नहीं कटवाने चाहिए।


* बाल कटवाने के बाद अवश्य स्नान करे।

* पैर धो कर सुखाए बिना बिस्तर पर नहीं जाना चाहिए।


।।जय हिंदुत्व।। ।।जय श्रीराम।। ।।जय महाकाल।। ।।जय श्रीकृष्ण।।
No comments :
Post a Comment