आज भी कुछ प्राचीन व मध्यकालीन दौर के अनोखे वास्तुकला की खूब सराहना की जाती है। दरअसल, पुराने दौर के वास्तुकला की प्रशंसा उनके मेहराबों, परकोटे और बुर्जों के कारण की जाती है। लेकिन दुनिया भर में प्राकृतिक रूप से बने कई ऐसे मेहराब हैं जिनकी बनावट हमें आश्चर्य में डाल देती है। वाकई ये अनोखी और अविश्वसनीय लगने वाली नेचुरल कलाकारी हमारी आंखों को बहुत सुहाती है। आप भले यकीन न करें लेकिन प्राकृतिक बनावट के चलते वास्तुकला का अद्भुत नमूना मालूम पड़ती ये जगहें दिलचस्प हैं।
इन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी काबिल आर्किटेक्चर ने इन्हें बनाया हो। इन्हें देखकर लगता है कि दुनिया जिसने भी गढ़ी, उसने इसे खूबसूरत बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा। चट्टानों के खिसकने और दूसरे अन्य प्राकृतिक बदलावों की वजह से बने ये खूबसूरत नज़ारे इतने प्रभावशाली और नाजुक हैं कि इनके क्या कहने। इसलिए हम आपको दुनियाभर के 10 ऐसे प्राकृतिक सीन दिखा रहे हैं जो पूरी तरह से नेचुरल हैं। सबसे पहले लेते हैं लेबनान के द रॉक ऑफ राउशे को, पढें –
1.The Rock of Raise, Lebanon
लेबनान देश के पिजन रॉक के रूप में मशहूर इस मेहराब को देखने के लिए हजारों टूरिस्ट पहुंचते हैं। राजधानी बेरुत में समुद्र किनारे छिछले पानी में दो विशाल चट्टानें राजसी ठाट में एक-दूसरे के आमने-सामने खड़ी हैं। एक चट्टान में पानी की सतह के बराबर किसी दरवाजे सा दिखाई देता है, जो इसे शानदार आर्किटेक्चर में बदल देता है। किसी रियासत के प्रवेश द्वार की तरह दिखने वाले इस बनावट को देख यकीन ही नहीं होता कि यह प्राकृतिक रूप से बना है। आगे आपको नौ और भी देखने हैं, अत : जल्दी गैलरी में अंदर चलिए –
2.तियनमेन हिल, आर्क – चीन में इस गुफा को राष्ट्रीय उद्यान माना गया है। पर्वत के शिखरों में स्थित इस मेहराब को कट्टर केव कहते हैं, जो 100 फीट चौडी है। पैदल चलने और सबसे सुंदर ड्राइव हिल्स में से एक भी है। अगला देखें

3.Cathedral Cove, New Zealand- न्यूजीलैंड के कोरोमंडल प्रायद्वीप में नेचुरली बना यह मेहराब अपनी अनोखी और विशाल बनावट के कारण दुनियाभर के प्रकृति प्रेमियों को लुभाता है। इस दुर्गम जगह पर पैदल या फिर बोट की मदद से पहुंचा जा सकता है। अगला देखें

4.London arches, Australia – ऑस्ट्रेलिया के इस समुद्री तट पर स्थित मेहराबों को देखने ढेर सारे पर्यटक आते हैं चट्टानी किनारों पर समुद्री लहरों की चोट से बनी आकर्षक नक्काशी देखने लायक है। यहां हर वर्ष सैकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं।

5.नीला द्वार, माल्टा – गोज़ो द्वीप स्थित चूना पत्थरों से बनी यह प्राकृतिक चाप 92 फीट की है। समुद्र कटाव से ढहे दो चूना पत्थर की गुफाओं को फिर मेक किया गया था। एक्सपर्ट के मुताबिक इसका पतन कभी भी हो सकता है, चूंकि यह झरती रहती है। हालांकि बहुत से पर्यटक यहां तैराकी और स्कूबा डाइविंग का भरपूर आनंद उठाते रहते हैं!

6. यूरोपीय देश फ्रांस का पोंट डी मेहराब – इसकी खूबसूरती के क्या कहने। प्राकृतिक हरियाली के बीच चट्टान के इस विशाल मेहराब को देखना किसी भी प्रकृति प्रेमी के लिए एक अनूठा अनुभव है। आप देख चुके हैं छै : मेहराब, चार और

7.Cabo San Lucas, MX – यह मैक्सिको में बाजा कैलिफोर्निया प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित है। एल आर्को डे काबो, सैन ल्यूकस को दुनिया में सबसे खूबसूरत प्राकृतिक मेहराबों में से एक माना जाता है। 200 फीट ऊंचे ग्रेनाइट पत्थरों पर समुद्री लहरों की चोट से बने इस मेहराब को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते है। मोटरबोट में बैठकर इसका नजारा लिया जाता है। आगे चलिए!

8. Etretat Arches – फ्रांस के छोटे शहर में यह सीन उत्तर-पश्चिमी हिस्से का है। पास ही में पोर्टे डी ‘Aval, पोर्टे डी’ amont और Manneporte तीन प्राकृतिक मेहराब शामिल हैं, जो अपनी शिलाओं के लिए विख्यात हैं। अगला देखें

9.Durdle door, arches, UK – इंग्लैंड स्थित डूर सेट के प्राकृतिक मेहराब की खूबसूरती के क्या कहने। यह समुद्री इलाका जुरासिक काल के जीवाश्मों के कारण भी चर्चित रहा है। समुद्र के तट पर एक चट्टान विशाल दरवाजे की आकृति की तरह है!

10.मेहराब राष्ट्रीय उद्यान, यूटा, संयुक्त राज्य अमेरिका – यह नाजुक आर्क दुनिया में सबसे सुंदर प्राकृतिक मेहराबों में से एक है!

।।जय हिंदुत्व।। ।।जय श्रीराम।। ।।जय महाकाल।। ।।जय श्रीकृष्ण।।
No comments :
Post a Comment