Friday, July 17, 2015

सुखद और सुंदर जीवन के लिए जरुर मानें यह 9 बातें

शास्त्रों और पुराणों में जिस तरह 5 और 7 का महत्व है उसी तरह की संख्या का भी विशेष महत्व है। 9 नारायण से लेकर नवरात्रि तक सब हमारी संस्कृति में पवित्र, शुभ और पूजनीय माने गए हैं। यहां प्रस्तुत है 9 बातें जो जीवन को खूबसूरत बनाने के लिए सभी को याद रखनी चाहिए। 



 

दान की महिमा हम सब जानते हैं लेकिन पुराणों में वर्णित है कि 9 प्रकार के ऐसे लोग है जिन्हें दान कभी नहीं दिया जाना चाहिए। अगर दिया है तो वह व्यर्थ ही जाएगा। अत: इन 9 लोगों को कुछ भी देने से बचें और अगर दे दिया है तो मान कर चलें कि यह बेकार ही जाएगा। 
 
 कौन से नौ प्रकार के व्यक्ति हैं जिन्हें जो कुछ दिया जाता है, वह निष्फल जाता है-
 
1. धूर्त,
2. बंदी,
3. मूर्ख,
4. अयोग्य चिकित्सक,
5. जुआरी,
6. शठ,
7. चाटुकार,
8. चारण,
9. चोर।












पढ़ें कौन सी 9 बातें अवश्य बतानी चाहिए 

यह बातें अवश्य बतानी चाहिए  
 
शास्त्रों में कहा गया है कि मानव जीवन में अगर 9 बा‍तें गोपनीय रखनी चाहिए तो 9 ऐसी बातें हैं जो किसी न किसी को अवश्य बता कर रखनी चाहिए। जानिए 9 ऐसी कौन सी बातें है जो छुपाना नहीं चाहिए- 

1. ऋण लेने की बात,
2. किसी कर्ज से उऋण होने की बात,
3. दान में मिली वस्तु,
4. अध्ययन,
5. विक्रय की गई वस्तु के बारे में,
6. कन्यादान,
7. वृषोत्सर्ग,
8. एकांत में किया गया पाप तथा
9. अनिंदित कर्म।

9 गोपनीय बातें कौन सी हैं जो किसी को नहीं बतानी चाहिए

परम गोपनीय बातें जो किसी को नहीं बतानी चाहिए
 
हर व्यक्ति के जीवन में कुछ रहस्य होते हैं जिन्हें वे हमेशा छुपाकर रखते हैं। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि 9 प्रकार की ऐसी बातें हैं जिन्हें कभी किसी को नहीं बताना चाहिए।  
 
9 परम गोपनीय बातें जो गृहस्थों को कभी प्रकट नहीं करना चाहिए-

1. अपनी आयु,
2. धन,
3. घर का कोई भेद,
4. मंत्र,
5. मैथुन,
6. औषधि,
7. तप,
8. दान तथा
9. अपमान।

9 निंदित कर्म जो नहीं करने चाहिए 

हमारे शास्त्रों में लिखा है कि 9 काम ऐसे हैं जो कभी नहीं करना चाहिए। आपत्ति काल में भी उन्हें करने से अवश्य बचना चाहिए। जानिए कौन से 9 निंदित काम है जिन्हें करना वर्जित माना गया है-  
 
1. असत्य भाषण,
2. परस्त्रीगमन,
3. अभक्ष्य भक्षण,
4. अगम्यागमन( जहां जाना निषेध हो),
5. अपेय पान( जो पीना निषेध हो),
6. हिंसा,
7. चोरी,
8 . वेदों के विरूद्ध आचरण,
9. मैत्री धर्म का निर्वाह न करना।
 
यह 9 (चीजें/व्यक्ति) संकट के समय किसी को न दें

यह (चीजें/व्यक्ति) संकट के समय किसी को न दें 
 
हर समाज में मुसीबत के समय एक दूजे के काम आने की सलाह दी गई है लेकिन 9 सलाह ऐसी है जो शास्त्र कहते हैं कि विपत्ति के समय किसी को न दें। जानिए यह 9 चीजें या व्यक्ति क्या हैं जो संकट के समय किसी को भी देने से बचना चाहिए-  
 
1. सर्वसामान्य जनता की संपत्ति, 
2. चंदे की राशि, 
3. धरोहर की संपत्ति, 
4. बंधन की वस्तु, 
5. अपनी पत्नी, 
6. पत्नी का धन, 
7. जमानत की संपत्ति, 
8. अमानत की वस्तु, 
9. संतान होने पर अपनी संपत्ति।

यह 9 अति आवश्यक कर्म सबको करना चाहिए

यह अति आवश्यक कर्म सबको करना चाहिए 
 
हम सभी जानते हैं कि हमारी दैनिक दिनचर्या में कुछ बेहद जरूरी काम है जो करने ही चाहिए। इन्हें 9 संस्कारों के नाम से जाना जाता है। आइए अपने बच्चों के साथ खुद भी सीखें कि वे कौन से 9 काम है जो हम सभी को करना चाहिए- 
 
 
1. प्रात: सूर्योदय से पूर्व उठना, 
2. स्नान, 
3. संध्या, 
4. देवपूजन, 
5. स्वाध्याय, 
6. समय पर भोजन, 
7. अतिथि सेवा, 
8. देव, पितर, मनुष्य, दीन, अनाथ, तपस्वी, माता-पिता एवं गुरु आदि का यथायोग्य सत्कार, 
9. सुखपूर्वक शयन।
 
9 ऐसे लोग जिनको दिया हमेशा काम आता है

इन लोगों को दिया संकट में आड़े आता है 
 
 कहते हैं दान-पुण्य हमेशा संकट में आड़े आता है यानी दान करने से शुभता मिलती है। 9 प्रकार के दान ऐसे होते हैं जो निष्फल होते हैं जबकि 9 प्रकार के दान ऐसे भी होते हैं जो कभी असफल नहीं होते। जानिए कौन है वे लोग जिन्हें दिया कभी व्यर्थ नहीं जाता। नौ प्रकार के वे लोग जिनको जो भी दिया जाता है, वह सफल एवं अक्षय होता है- 
 
1. माता, 
2. पिता, 
3. गुरु, 
4. मित्र, 
5. विनयी, 
6. उपकार करने वाला, 
7. दीन, 
8. अनाथ, 
9. सज्जन।

।।जय हिंदुत्व।। ।।जय श्रीराम।। ।।जय महाकाल।। ।।जय श्रीकृष्ण।।

No comments :

लोकप्रिय पोस्ट