Tuesday, June 23, 2015

#‎श्रीहनुमानजी‬ का जन्म कैसे हुआ था ??

श्रीहनुमानजी‬ की जन्म कथा

देवराज इन्द्र की अमरावती मे पुज्जिकस्थला नाम की एक अप्सरा थी |
एक दीन उससे कुछ अपराध हो गया, जिसके कारण उसे वानरी होकर प्रथ्वी पर जन्म जेना पडा |
शाप देने वाले रिषि ने बडी प्रार्थना के बाद इतना अनुग्रह कर दिया था कि वह जब चाहे तब मानवी |
वानर राज केसरी ने उसे पत्तनी के रुप मे ग्रहण किया था | वह बडी सुन्दरी थी | वे उनसे बहुत ही प्रेम करते थे |
एक दिन दोनो ही मनुष्य का रुप धारण करके अपने राज मे सुमेरू के श्र्रगों पर विचरण कर रहे थे |
मन्द-मन्द वायु बह रही थी | वायु के एक हल्के से झोके से अंजना की साडी का पल्ला उड गया |
अंजना को ऐसा मालूम हुआ कि मुझे कोई स्पर्श कर रहा है | वह अपने कपडे को सभालती हुई खडी हो गई |
उसने डाँटते हुए कहा-ऐसा ढीठ कौन है, जू मेरी पति व्रता नष्ट करना चाहता है | मै अभी शाप देकर उसे भस्म कर दूँगी |
उसे प्रतीत हुआ मानो वायुदेव कह रहे है- देवी ! मैने व्रत नष्ट नही किया है | देवी ! तुम्हे ऐसा पुत्र होगा, जो शक्ति मे मेरे समान होगा, बल और बुध्दि मे उसकी समानता कोई न कर सकेगा | मै उसकी रक्षा करुगा | वह भगवान का सेवक होगा |
तदन्तर अंजना और केसरी अपने स्थान पर चले गए | भगवान शंकर ने अंशरुप से अंजना के कान के द्वारा उसके गर्भ मे प्रवेश किया |

ऐसा भी कहते हैं की माता अंजना ने 12 वर्ष तपस्या की थी तब उनको पुत्र के रूप में हनुमान जी पैदा हुए जो की स्वयं शिव जी का अंश हैं |

प्रभु श्री राम हनुमान की जय हो

।।जय हिंदुत्व।। ।।जय श्रीराम।। ।।जय महाकाल।।

No comments :

लोकप्रिय पोस्ट